वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! जब्त हो जाएगा हमेशा के लिए आपका वाहन

Desk : वाहन चालकों के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि लोग वाहन खरीद लेते हैं पर उसके इंश्योरेंस को लेकर कम ही सोचते हैं लेकिन इस खबर के बाद अब सभी इसके बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। अगर आपके पास कोई वाहन है तो अब आपको भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अब महंगा होने जा रहा है। हालांकि पिछले दो सालों से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 

आपको बता दें कि सरकार का कहना है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की नई दरें 1 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी। इससे पहले बार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बदलाव 2019-20 में किया गया था। इसके बाद 2020-21 और 2021-22 में दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर रेट्स में बदलाव देखने को मिला है। जिसके बाद अब अगले महीने से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने होंगे। 

गौरतलब है कि थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की नई दरें इंजन क्षमता के अनुसार तय की गई हैं। 1000cc की इंजन क्षमता वाली निजी कारों को साल 2020 की तुलना में 2,072 रुपये के बजाय 2,094 रुपये का बीमा प्रीमियम देना होगा। वहीं 1000cc से 1500cc श्रेणी में, कारों का प्रीमियम 3,221 से बढ़कर 3,416 रुपये होगा।

Leave a Comment