KBC में बिहारी युवक का कमाल – रजत ने जीते 6.40 लाख, अमिताभ बच्चन ने ऐसे दिया धन्यवाद….

KBC : बिहार के लाल ने एक बार फिर किया कमाल। हर साल KBC में बिहार वासियों का दबदबा कायम रहा है। इसी बीच केबीसी में बिहार के नवादा से आए रजत ने सबका दिल जीत लिया। रजत शर्मा ने बीते शुक्रवार की रात 9:00 बजे हॉट सीट पर बैठकर कुल 6.40 हजार रुपए जीते। यह एक गौरव की बात है। नवादा समेत पूरे बिहार वासियों के लिए खुशी का क्षण है।

पूरे खेल के दौरान हंसी मजाक चलता रहा। रजत शर्मा अपने बिंदास अंदाज के चलते अमिताभ बच्चन को हंसाते रहें। केबीसी में आकर रजत और उनके पिता खुशी के मारे झूम रहे थे। उनकी ललाट पर खुशी दर्शकों को साफ नजर आ रही थी। अमिताभ बच्चन रजत से अपनी फिल्मों के बारे में पूछे तो उन्होंने सूर्यवंशम फिल्म को अपनी पसंदीदा सिनेमा बताया। रजत ने सिनेमा के बारे में बताते हुए कई रोचक बात कहा, जिससे अमिताभ बच्चन समेत दर्शकगण हंस पड़े।

अजीत शर्मा केबीसी के खेल को काफी बेहतरीन ढंग से खेले। लाइफ लाइन भी लिए इसके बाद हंसी मजाक के साथ इन्होंने एक सम्मानित राशि जीतने के बाद क्विट कर गए। रजत के पिता केबीसी के शो में मौजूद थे, जो काफी खुश नजर आ रहे थे। इन्होंने नवादा के बारे में काफी कुछ बताया। अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में रजत से बात करते रहे। नवादा के लिए यह एक अविस्मरणीय क्षण के रूप में दर्ज हो गया।

बचपन से मेधावी रजत बने युवाओं की प्रेरणा : रजत बचपन से ही होनहार छात्र के रूप में रहे हैं बता दें कि यह मूलतः बनारसी से ताल्लुक रखते हैं। रजत अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद पिता की बरसों पुरानी दुकान शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स को एक नए मुकाम देने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *