Tata Blackbird मचाएगी धमाल! एडवांस फीचर्स के चलते Creta को मिलेगी बड़ी टक्कर..

डेस्क : भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को तेजी से अपडेट करने में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी नई SUV Tata Blackbird पर काम भी कर रही है, जो कि कंपनी की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट SUV Nexon पर बेस्ड होगी। इस SUV के लॉन्चिंग की ख़बरें लंबे समय से आ रही थीं, ये एक्स 1 ऑर्किटेक्चर पर ही तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि, ये एक कूपे स्टाइल की SUV हो सकती है, जिसे Mid Size सेग्मेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा। टाटा नेक्सॉन कूपे पर बेस्ड ये SUV सब -4 मीटर नेक्सॉन से अधिक लंबी होगी, संभवत: इसकी लंबाई लगभग 4.3 मी होगी

आपको बता दें कि, TATAब्लैकबर्ड की तैयारी कंपनी लंबे समय से कर रही है, इसकी चर्चा वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। तब से कंपनी ने बाजार में कई नए मॉडलों को पेश भी किया, लेकिन अब तक इसके लॉन्च के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो TATA मोटर्स नेक्सान बेस्ड कूपे स्टाइल पर काम भी कर रहा है, जिसे TATA ब्लैकबर्ड नाम दिया जा सकता है। बाजार में आने के बाद ये SUV टाटा हुंडई क्रेटा और KIA सेल्टोस जैसे मॉडलों को टक्कर देगी।

ऐसा माना जा रहा है कि, मौजूदा टाटा नेक्सॉक के पिछले ओवरहैंग को खींचकर आगे भी बढ़ाया जाएगा, इसके व्हीलबेस को तकरीबन 50mm तक लंबा किया जा सकता है। जिससे SUV के भीतर आपको बेहतर स्पेस भी मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव इस SUV के एक्सटीरियर में देखने को मिलेगा, हालांकि A-पिलर्स और दरवाजों को Nexon से ही लिया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें लंबे पीछे के दरवाजे और एक ढलान वाली छत भी होती है जो एक बड़े लगेज स्पेस के साथ ही फास्टबैक डिज़ाइन को भी बेहतर बनाएगा। लंबे रियर ओवरहैंग को पीछे के यात्रियों के लेगरूम को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

Leave a Comment