धांसू ऑफर! महज ₹2.80 लाख में बिक रही Ertiga, 1 साल की गारंटी के साथ मिलेगी 3 फ्री सर्विस..

डेस्क : पूरे देश में दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन कई लोग अपनी पसंद की चीज़ों को खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस त्योहार एक नयी कार खरीदना चाहते थे, लेकिन कम बजट के कारण नहीं खरीद पा रहे तो आपको निराश होने की भी जरूरत नहीं है।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप इस फेस्टिव सीजन में 2.80 लाख रुपये से भी कम कीमत में सेवन-सीटर वाली Maruti Ertiga को अपने घर ला सकेंगे। इस फेस्टिव सीजन Maruti Suzuki True Value पर Maruti Suzuki Ertiga का यूज्ड मॉडल 3 लाख रुपये से भी कम कीमत में बिक रहा है। जी हां, ऐसे में आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं आइये जानते हैं।

True Value क्या होगी? यह Maruti का ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां Maruti की सभी कारों के पुराने मॉडल की बिक्री होती है। इसके अलावा आप यहां अपनी Maruti की पुरानी कार को बेच भी सकते हैं। 2.80 लाख रुपये से शुरू हो रही सेकेंड हैंड Maruti Eertiga : Maruti Suzuki True Value पर Maruti Ertiga VDI का 2012 डीजल मॉडल 2.80 लाख रुपये में बिक रहा है।

यह मॉडल 1,06,399 किमी चल चुका है। वहीं, रांची में 97,846 किमी चल चुका Ertiga VDI का 2012 डीजल मॉडल 3.17 लाख रुपये में बिक रहा है। जबकि, हरिद्वार में Ertiga VDI का 2021 का डीजल मॉडल 3.25 लाख रुपये में बिक रहा है। यह गाड़ी 56,000 किमी चल चुकी है।

Leave a Comment