Splendor की बोलती बंद करने आ रही Honda की सस्ती Bike – जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स..
डेस्क : भारत की सबसे चहेती बाइक Hero Splendor ने काफी समय तक भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में अपना कब्जा जमाए रखा है। हाल ही में इसके एक नए मॉडल XTEC को भी लॉन्च किया गया हैं, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अब इसी सेगमेंट में वाहन निर्माता कंपनी Honda भी अपनी किफायती मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कहा यह जा रहा है कि इसे 100सीसी रेंज के साथ लाया जाएगा और ये एक हाई-माइलेज मॉडल होगा।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि Honda के अध्यक्ष, CEO और प्रबंध निदेशक, अत्सुशी ओगाटा ने कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि कंपनी एक सस्ते मॉडल पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इसे वर्ष 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।
कैसा होगा अपकमिंग Honda बाइक का इंजन? एक जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग बाइक कम्यूटर मोटरसाइकिल के रूप में आती है, जिसमें 110सीसी का इंजन दिया जाएगा। यह वही पावरट्रेन है जो CD 110 ड्रीम और Leavo मॉडल पर देखने को मिलता है। इन मोटरसाइकिलों में सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 8.7bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 9.3न्यूटन मीटर की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस कारण अपकमिंग बाइक में भी इस तरह के पावरट्रेन को भी देखा जा सकता है।