Lalu की तरह अब बिहार के CM नीतीश कुमार भी पालेंगे गाय..

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिश्ता गांव, गाय और गोबर से आज भी बेहद अटूट है। खेती और किसानी को वे आज तक भी नहीं भूले हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में गाय पालने की है। मुख्यमंत्री के पुराने और जर्जर कच्चे पैतृक आवास को ग्रामीणों के सहयोग से पक्का कर लिया गया है। उसी में गोशाला भी बनवाई गई है। लेकिन गायें कब आएंगीं, इसकी तिथि या महीना अभी तक तय नहीं है।

चारे की व्यवस्था मुख्यमंत्री के खेत से होगी : ग्रामीण अवधेश सिंह ने बताया कि साहब (मुख्यमंत्री) ने गांव में ही गाय पालने की इच्छा जताई थी। इसलिए यहाँ गोशाला का निर्माण कराया गया है। चारे की व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने ही खेत से हो जाएगी। दूध की मार्केटिंग के लिए गांव में ही सहकारी समिति भी है। कुल दर्जन भर गाय पालनी है। उपयोग के बाद बचा दूध गांव की सहकारी समिति को बेच दिया जाएगा।

ग्रामीण अवधेश सिंह के अनुसार, समिति में दूध बिक्री की दर से भी मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। मुख्यमंत्री के घर की चाबी रखने वाले रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि गाय पालने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बस, गायों का ही इंतजार है। ग्रामीण रजनीश ने बताया कि तत्काल यहां 10 गाय रखनी है। हालांकि, गोशाला की क्षमता इससे भी अधिक की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *