Mahindra Scorpio के बाद अब नए BOLERO की बारी, जानें – किस दिन होगा लॉन्च..

डेस्क : अब Mahindra ग्रुप की Scorpio के नए कलेवर में आने के बाद अब जल्द ही महिंद्रा की बोलेरो का नया वेरिएंट भी देखने को मिलेगा। मार्केट में जल्द ही यह लॉन्च होने वाला है। अब आपको बोलेरो नियो का फेसलिफ्ट वर्जन देखने को मिलेगा। महिंद्रा बोलेरो नियो का यह वर्ज़न Mahindra Bolero Neo Plus के नाम से जल्द ही मार्केट में आ सकता है।

मालुम हो कि पिछले साल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी TUV300 को रिप्लेस करने के लिए Bolero Neo को लॉन्च किया था। अब आने वाली महिंद्रा बोलेरो नियो का यह नया वर्ज़न भी अपको उत्साहित कर देगा जो कि प्लस गाडी TUV300 प्लस का फेसलिफ्ट वर्जन होगी। इस नए अवतार में बोलेरो के हेडलैंप और फ्रंट ग्रिल नए डिजाइन में नजर आ सकते हैं। कंपनी इस नए अवतार को क्लैमशेल बोनट के साथ लेकर आ सकती है।

आने वाली यह नई बोलेरो साइज़ में भी काफ़ी दमदार होने वाली है। जानकारी के अनुसार, इसमें पुराने वेरिएंट से अधिक स्पेस होगा। वहीं 7 सीटर और 9 सीटर दोनों वेरिएंट में आ सकती है। हालांकि, Bolero Neo Plus का इंटीरियर लगभग बोलेरो नियो की तरह ही होगा। आपको बता दें कि इस नए वर्ज़न में भी 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, पावर विंडो, क्रूज कंट्रोल,हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर एडजस्टेबल ORVM, ईको मोड वाला एसी जैसे कई शानदार फीचर भी नज़र आ सकते हैं।

इस नए बोलेरो नियो प्लस का इंटीरियर डिजाइन काफ़ी सिंपल और क्लासी होने वाला है। वहीं केबिन का डिजाइन और डैशबोर्ड बोलेरो नियो की तरह ही मिलने वाला है। आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस छह वेरिएंट में आ सकती है, जिसमें P10 में कई वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ कंपनी इसे मार्केट में लेकर आ सकती है। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन इसमें होगा। साथ ही बोलेरो नियो प्लस का साइज स्टैंडर्ड नियो से बड़ा होने जा रहा है।

Leave a Comment