ये है Maruti की सबसे सस्ती और दमदार 7-सीटर कार, कीमत जानकर तुरंत लपक लेंगे आप..
डेस्क : भारतीय बाजार में Maruti Suzuki ईको सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में से एक है। इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका इस्तेमाल पैसेंजर और कॉमर्शियल दोनों ही कामों के लिए होता है। मेट्रो से लेकर छोटे शहरों तक में इसकी भारी डिमांड भी है। आज हम आपको इसके सभी वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके फीचर्स और माइलेज की डीटेल्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर..
कैसा है इसका परफॉर्मेंस? Maruti Suzuki Eeco में 1196 CC का 4 सिलिंडर वाला G12B इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 RPM पर 46 किलोवाट का मैक्सिमम पावर और 3000 RPM पर 85 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क भी जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलता है।
कितना माइलेज देती है? इसके पेट्रोल मॉडल में 16.11 klmp का माइलेज मिलता है। जबकि, इसके CNG मॉडल में आपको 20.88 किलोमीटर प्रति किग्रा का माइलेज मिलेगा।
डायमेंशन में कैसी है? इसकी लंबाई 3675 mm, चौड़ाई 1475 mm और ऊंचाई 1825 mm है। इसमें 2350 mm का व्हीलबेस भी दिया गया है।