Tata Motors की बोलती बंद करने आ रही MG की नई पावरफुल Electric Car, मिलेगी 300 km रेंज..

डेस्क : MG की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling ने इस साल जून में इंडोनेशिया में Air EV माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की थी, जिसे अब देश में लॉन्च कर दिया गया है। Wuling द्वारा अधिकृत ब्रांड MG Motor इस कार को कथित तौर पर भारत में रीबैज कर लॉन्च करने की तैयारी मे है। MG Motor India अपनी अपकमिंग माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च करेगी। क्योंकि MG India भारत में पहले से Wuling Almaz को MG Hector के नाम से बेचती आ रही है।

अपकमिंग MG माइक्रो इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स भारत में आने वाली छोटी MG EV के इंटीरियर में ड्यूल-टोन सेट-अप है। इंटीरियर का मुख्य आकर्षण ट्विन 10.25-इंच की स्क्रीन है। स्टीयरिंग व्हील एक दो-स्पोक यूनिट है, जिसमें कई कंट्रोल्स हैं। इनमें ऑडियो और नेविगेशन के लिए कंट्रोल्स हैं, साथ ही इंफोटेनमेंट के लिए वॉयस कमांड बटन भी फिट किए गए हैं। इसमें फ्रंट में ड्राइवर और पेसेंजर सीट के बीच में सेंटर कॉन्सोल भी है, जिसमें रोटेशन वाला गीयर सेलेक्टर नॉब है।

इंडोनेशिया में यह कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध होगी। Wuling Air EV का स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है। यदि भारत में भी यह कार इन्हीं ऑप्शन के साथ आती है, तो यह Tata X-Press T EV और Tata Tigor EV को टक्कर देगी, जिनकी रेंज क्रमश: 165 km और 306 km है।

Leave a Comment