ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, सिंगल चार्ज में मिलेगी 306 KM की रेंज, कीमत 4 लाख से शुरू…

डेस्क : देश में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति उपभोक्ताओं की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। हालांकि, फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले कम है। हालांकि, इसके पीछे का कारण महंगी इलेक्ट्रिक कारें माना जा रहा है। लेकिन, हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद कहा था कि एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की कीमत पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की कीमत के बराबर हो जाएगी।

वहीं अगर आप अभी नई और सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों Tata Tigor EV के बारे में बताने जा रहे हैं। यह है कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Tata सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार), जिसे खरीदकर आप हमेशा के लिए पेट्रोल की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आइए आगे आपको इस बैटरी कार के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बैटरी पावर अद्भुत है : टाटा की इस कार में 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक है। टाटा की यह कार एआरएआई सर्टिफाइड है, जो सिंगल चार्ज में 306 किमी की रेंज ऑफर करती है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। वहीं, यह बैटरी IP-67 सर्टिफिकेशन और 8 साल की वारंटी के साथ आती है। Tata Tigor EV की स्पीड की बात करें तो यह 5.7 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल फुल चार्ज पर 306 किमी की रेंज देती है।

चार्जिंग स्पीड बढ़िया है : इसे नियमित 15A चार्जर से 0-80 प्रतिशत से चार्ज होने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वहीं, 25 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए इसे महज 65 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टैंडर्ड के साथ आती है जो कि रियर क्रैश कम्पेटिबल है। Tata Tigor EV को Global NCAP में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

टाटा टिगॉर कीमत : कंपनी Tigor EV को तीन वेरिएंट्स में बेच रही है। बिना सब्सिडी और टैक्स के इन तीन वेरिएंट की कीमतें वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। कीमत की बात करें तो Tata Tigor EV XE- 11.99 लाख रुपये, Tata Tigor EV XM- 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ – 12.99 लाख रुपये। कंपनी इस कार को TEAL BLUE (डुअल टोन) और डेटोना ग्रे (डुअल टोन) कलर ऑप्शन में खरीदने का विकल्प देती है।

Leave a Comment