दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, लंबाई 14 मीटर.. इसपर चढ़ने के लिए लगती है सीढ़ी, देखें कैसे चलती है यह गाड़ी

डेस्क : Hummer पहले से ही अपने बड़े साइज और दमदार इंजन के लिए दुनियाभर में मशहूर है, इसकी मजबूती के चलते ही Hummer के H4 मॉडल को अमेरिकन आर्मी में इस्तेमाल किया जाता है। यह भारी-भरकम और ज्यादा बजट की गाड़ी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि इनकी कीमत करोड़ों में होती है।

hummer 4

ऐसे में आज आपलोगों को दुनिया के सबसे बड़े और महंगे Hummer के बारे में बताएंगे। जो इस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। आपको बता दे की ये Hummer की H1 SUV है जो UAE में तैयार करवाई गई है। आपको बता दे की इस Hummer का नाम H3 SUV दिया गया हैं, जो स्टैंडर्ड Hummer के मुकाबले ये 3 गुना से भी ज्यादा बड़ी है। ये शानदार SUV आपको संयुक्त अरब अमीरात के ऑफ-रोड हिस्ट्री म्यूजियम में देखने को मिलेगा।

hummer

अब आप सोचेंगे कि इस Hummer H1 SUV में ऐसी कौन सी खास बात है। दरअसल यह Hummer दुनिया की सबसे बड़ी Hummer H1 SUV है। इस हमर की हाइट 6.6 मीटर है, वहीं इसकी लंबाई 14 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर रखी गई है। यह हमर सिर्फ देखने के लिए नहीं रखा गया।

hummer 2

बल्कि समय-समय पर चलाकर देखा जाता है। आपको बता दे की इस Hummer H1 SUV के मालिक शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान हैं, जिन्हें रेनबो शेख के नाम से भी जाना जाता है। वह कारों के अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं और उनके गैरेज में कारों का एक बड़ा संग्रह है। रेनबो शेख एक अरबपति हैं और वह अपना पैसा दुर्लभ कारों और कस्टम मॉडिफिकेशन पर खर्च करते रहे हैं।

hummer 3

Leave a Comment