ये हैं 5-डोर वाली Maruti Jimny, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स.. जानें –
डेस्क : भारत में अब एक नया ट्रेंड चलने लगा है। लोगों में फाइव -डोर वाली गाड़ियों का चलन काफी तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। अब भारत में फाइव डोर वाली एसयूवी का लोगों को खास इंतजार है। इसके बढ़ते हुए चलन को देखते हुए कई बड़ी दिग्गज कंपनियों ने आने वाले साल में अपनी फाइव डोर कार को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। आज हम आपके लिए इन सभी फाइव डोर वाली कारों की लिस्ट लेकर आए है, जिसे जानकर सभी कार के शौकीन लोग अपने लिए एक बेस्ट कार भी सेलेक्ट कर सकते है।

महिंद्रा थार फाइव-डोर (Mahindra Thar 5-door) : महिंद्रा की गाड़िया कई सालों से लोगों के दिलो पर एक छाप छोड़ती आई है। हाल के दिनों में ही कंपनी की फाइव डोर वाली थार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। जिससे ये लगता है कि साल 2023 तक कंपनी इसे लॉन्च भी कर देगी। कंपनी इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 4 WUD और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प भी दे सकती है। वहीं 5 डोर वाली थार को केवल 2 WUD के साथ ही पेश किया जा सकता है।
मारुति जिम्नी फाइव-डोर (Maruti Jimny 5-door) : फाइव डोर वाली जिम्नी का लोगों को काफी समय से इंतजार है, इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है। ये जिम्नी के समान 103PS 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के द्वारा ही संचालित होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 12 से 18 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। अगर इसे 2WUऔर 4WUD वेरिएंट में पेश किया जाता है तो।