ये है TVS की 150Km की दमदार रेंज वाली Electric Scooter, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड.. जानें –

डेस्क : इलेक्ट्रिक स्कूटर कस्टमर्स के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बनाने वाली कंपनियां खास फोकस कर रही हैं क्योंकि लोग अब बढ़ती महंगाई के बीच तेल के बढ़ते दामों को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट हो रहे हैं जिसमें लोगों की पहली पसंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बने हुए हैं। इसका कारण यह है कि प्रति किलोमीटर तेल के मुकाबले कई गुना सस्ते पड़ते हैं। इसी सेग्मेंट में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटरआता है, जिसकी सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। हाल ही में कंपनी ने इस स्कूटर का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया था जिसके लिए कंपनी को कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पोन्स मिला है। एक महीने में TVS iQube की लगभग 5 हजार यूनिट्स की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है।

इसी साल मई में TVS iQube का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। लोगों को यह स्कूटर काफी पसंद आया और इसे जमकर खरीदा जा रहा है। Rushlane की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2021 से जून 2022 तक TVS iQube की जून 2022 में सबसे ज्यादा सेल्स हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जून में स्कूटर की 4,667 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, स्कूटर्स की प्रति माह सेल का औसत 2021-22 के लिए 1546 यूनिट्स रहा।

आपको बता दें कि TVS इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में अच्छा परफॉर्म कर रही है।कंपनी ने पिछले साल इसमें 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया था और अब इस साल भी कंपनी इसमें इतनी ही राशि के निवेश की बात कही है।कंपनी वर्तमान में टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की लिस्ट में शामिल है> लेकिन यह Hero Electric, Okinawa, Ola Electric, Ampere और Ather से अभी भी पीछे है। कंपनी ने कहा है कि साल प्रोडक्शन को 25 हजार यूनिट्स प्रति माह तक 2022 के अंत तक ले जाएगी और फिर अगले साल यानी 2023 तक इसे 50 हजार यूनिट्स प्रति माह तक ले जाएगी।

कंपनी के लिए 2022 TVS iQube काफी अच्छा रेस्पोन्स लेकर आया है। 140km रेंज वाले इस 2022 TVS iQube के बेस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें समान फीचर्स से लैस 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, इस वेरिएंट में डिस्प्ले के साथ जॉयस्टिक भी मिलती है, ताकि राइडर फीचर्स को आसानी से नेविगेट कर सकता है। इसके जरिए म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही नोटिफिकेशन्स को भी एक्सेस कर सकते है।

Leave a Comment