Yamaha ने धाकड़ लुक में पेश किया Electric E01, कम कीमत में मिलेगी शानदार रेंज, फीचर्स भी जबरदस्त..

डेस्क : अग्रणी मोटरसाइकिल निर्माता यामाहा धीरे-धीरे भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपनी जगह बना रही है। Yamaha अपनी दमदार पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है। अब कंपनी धीरे-धीरे अपने इलेक्ट्रिक वाहन की ओर भी रुख कर रही है। Yamaha ने भारत में अपने कुछ नए ई-स्कूटर पेश किए हैं.

yamaha e01

Yamaha ने भारत में E01 और NEO ई-स्कूटर से पर्दा उठा दिया है। अगर Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो यह परफॉर्मेंस के मामले में 125cc पेट्रोल मोटोबाइक को टक्कर देने में सक्षम है। इसके साथ ही Yamaha पहले ही अपने लोकप्रिय स्कूटर Fascino और RayZR से बाजार में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुकी है। Yamaha ने पहले ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर E01 के लिए ट्रेडमार्क रजिस्टर करा लिया है।

yamaha

कंपनी ने इसे सबसे पहले 2019 में टोक्यो मोटर शो (Tokyo Motor Show- 2019) में पेश किया था। Yamaha E01 ई-स्कूटर एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर है जिसे स्पोर्टी डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में शानदार मस्कुलर फ्रंट, डुअल हेडलाइट और कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन है। साथ ही इस स्कूटर में सिंगल पीस सीट दी जाएगी। अगर Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करे तो Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कीलेस स्टार्ट मिलेगा।

yamaha scooter

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं- इको, नॉर्मल और पावर। Yamaha का इलेक्ट्रिक स्कूटर E01 11kW इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो एक बार चार्ज करने पर 80km तक की रेंज पेश करेगा। Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो यह 2019 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किए गए E02 कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोप और अन्य देशों में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस स्कूटर में 50.4V, 19.2Ah लिथियम आयन बैटरी पैक है। यह स्कूटर 50cc स्कूटर की तरह ही पावर देता है।

yamaha 1

Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर 50cc पेट्रोल स्कूटर के रूप में कई देशों में बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर लगभग 68km की रेंज प्रदान करता है। फिलहाल Yamaha के इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर किसी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है. इसके साथ ही नए Yamaha इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. यह देखना दिलचस्प होगा कि Yamaha इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में किस कीमत पर लॉन्च किया जाता है।

Leave a Comment