Bihar में चाचा-भतीजे की सरकार बनते ही वायरल हुआ Khesari Lal Yadav का ये गाना, देखें – VIDEO

डेस्क : बुधवार 10 अगस्त की दोपहर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 8वीं बार शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम से शपथ ग्रहण किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम के पद पर राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने मंच पर ही नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसके अब सोशल मीडिया पर पर खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना खूब वायरल हो रहा है।

MLC चुनाव के समय गया था गाना : भोजपुरी स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ने इसी साल 11 जनवरी 2022 को बिहार विधान परिषद के चुनाव के दौरान एक भोजपुरी में चुनावी गीत गाया था। जिसके बाद महागठबंधन 2.0 आने के बाद खेसारी का ये गाना ट्रेंड कर रहा है। बता दें अब तक इस गाने को लगभग 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें ये गाना खेसारी ने आरजेडी नेता अनिल सम्राट के लिए तैयार किया था।

लालू पर समर्तपित हैं गाने के बोल : इस गाने के बोल हैं- ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’। 11 जनवरी रिलीज हुए इस गाने पर अब तक 1 करोड़ यानी 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जा चुके हैं। इस गाने को को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने संगीत दिया है। बता दें खेसारी लाल के इस गाने में शिक्षा, व्यापार और रोजगार पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि बिहार में तेजस्वी के बिना सुधार नहीं हो सकता है।

Leave a Comment