बिहार में इन 12 नगर निगमों को दिए गए 113 करोड़ रूपए – जानिए आपके शहर क्या होगा विकास

डेस्क : बिहार राज्य में बीते 5 वर्षों में बड़े स्तर पर निवेश किया गया है, बता दें कि इस वक्त बिहार के 12 नगर निगम में 113 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इस राशि को पांचवें राज्य वित्त आयोग के आदेश पर स्वीकृत किया गया है। ऐसे में कई जगह पर वित्तीय संकट आया हुआ है।

इस वित्तीय संकट से निपटने के लिए यह धनराशि बड़े स्तर पर काम आ सकती है। 113 करोड़ रुपए की धनराशि का 50% हिस्सा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल, एवं नाली-गली को पक्का करने में खर्च किया जाएगा। इस वक्त राज्य में पांचवा वित्त आयोग खत्म हो चुका है, वहीं छठा वेतन आयोग का गठन पूरा नहीं हुआ है। कार्य में हो रही लापरवाही को देखते हुए राज्य ने फैसला किया है कि वह 2020-21 के तहत पांचवें वित्त आयोग के गठन के मुताबिक कार्य करेगा और 113 करोड रुपए 12 नगर निगम में बांट दिए जाएंगे। पांचवे वित्त आयोग की राशि के मुताबिक मास्टर प्लान, प्रशिक्षण प्रबंधन, मॉडल सिटी एवं डीपीआर जैसे मुख्य कार्यों पर खर्च करने की बात स्वीकृत की गई है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके नगर निगम में कितना पैसा आया है, तो नीचे नगर निगम का नाम और राशि दी गई है- जो इस प्रकार है।

  1. पटना-216033804
  2. बिहारशरीफ-82909994,
  3. आरा-74462661,
  4. गया -134134714,
  5. भागलपुर -111383540,
  6. मुजफ्फरपुर – 98622660,
  7. दरभंगा – 81932793,
  8. कटिहार -67997860,
  9. बेगूसराय – 68642559,
  10. मुंगेर – 59587514,
  11. पूर्णियां- 82057643,
  12. छपरा – 56582060

Leave a Comment