लोजपा छोड़ 208 नेता हुए जदयू में शामिल, क्या अकेले चुनाव लड़कर फंस गए हैं चिराग पासवान?

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ उम्मीदवार उतार कर लगता है चिराग पासवान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। आज चिराग पासवान को बड़ा झटका देते हुए लोजपा के 208 नेता जदयू में शामिल हो गए। इन नेताओं में लोजपा के 18 जिलाध्यक्ष समेत 5 प्रदेश महासचिव भी शामिल हैं। लोजपा के लिए इन नेताओं का जदयू में जाना बड़ा झटका माना जा रहा है।

नीतीश कुमार को दिया था झटका- बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने जदयू के सभी उम्मीदवारों के सामने अपने उम्मीदवार उतार कर नीतीश कुमार को तगड़ा झटका दिया था। लोजपा के इसी दांव की वजह से नीतीश कुमार के करीब 35 उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ता था। अब माना जा रहा है कि चिराग पासवान को सबक सिखाने के लिए ही जदयू इतने बडे पैमाने पर लोजपा को तोड़ने में लगी है।

क्या फंस गए है चिराग पासवान- बिहार चुनाव में लोजपा के अकेले चुनाव लड़ने पर सबने सोचा था कि चिराग पासवान कुछ सीटें जीतकर सरकार बनाने बिगाड़ने के खेल में बड़ी भूमिका निभाएंगे। लेकिन, चुनाव परिणाम आने के बाद लोजपा की भूमिका बिहार के राजनीति में इस वक्त नगण्य रह गयी है। नीतीश कुमार से चिराग पासवान के दुश्मनी की वजह से अब भाजपा भी लोजपा से दूरी बनाने लगी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या चिराग पासवान अपने पिता की तरह इस राजनैतिक मझदार से निकल पाएंगे या नीतीश कुमार ऐसी ही उनकी पार्टी को तोड़ते रहेंगे।

Leave a Comment