Bihar के वर्ल्ड क्लास जंक्शन का 3D डिजाइन जारी, जानें – यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी?

डेस्क : मुजफ्फरपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को इसका 3D डिजाइन सार्वजनिक कर दिया है। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे ने भी इस पर रि ट्वीट किया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम काफी तेजी से हो रहा है। मुजफ्फरपुर सोनपुर मंडल का सर्वाधिक आय देने वाला जंक्शन है। इसे ए कैटेगरी में रखा जाता है। अब तक यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी लेकिन वहां पर ₹397 करोड खर्च कर इसे स्टेशनरी डेवलपमेंट प्लान के तहत वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है।

इसका डिजाइन बनकर तैयार भी हो गया है। यहां दर्जनों जिलों के अलावा नेपाल की बड़ी संख्या में हर दिन लोग आते हैं, साथ ही कई नए नए व्यवसाय भी होते हैं। पहले 200 करोड़ की डीपीआर थी जो बढ़कर 397 करोड हो गई है नई डीपीआर के मुताबिक इसमें 120 मीटर लंबा काॅनकाॅर्न बनेगा। एक नंबर प्लेटफार्म की लंबाई चंद्रलोक गुमटी की ओर 90 मीटर बनेगी।

रिजर्वेशन काउंटर से वर्तमान बिल्डिंग को तोड़कर काॅनकाॅर्न बनाया जाएगा औसतन 40 से 45000 यात्री प्रतिदिन यहां आ जा सकेंगे मोतिहारी सीतामढ़ी समस्तीपुर हाजीपुर की लाइन से यह जाएगा। दिल्ली मुंबई और अन्य बड़े शहरों की सीधी ट्रेनें यहां आएंगी प्लेटफार्म एक पर 24 रैंक तक की ट्रेन खड़ी होंगी। 4 वर्षों बाद इसे विकसित करने की मंजूरी मिली है। यहां 90 से अधिक ट्रेनें और 35 से अधिक माल गाड़ियां चलती है। इस जंक्शन पर कुल 8 प्लेटफार्म है।

Leave a Comment