किस्मत! बिहार के युवक रातों-रात बन गया खरबपति – बैंक अकाउंट में आ गए 6833 करोड़ रुपए..

डेस्क : बिहार के लखीसराय बड़हिया नगर के वार्ड नंबर दो के निवासी सुमन कुमार के एकाउंट में अचानक 6833 करोड़ रुपये आ गया है। इतने रुपये कहां से आए और किसने भेजा इसकी जानकारी खाताधारक सुमन को नहीं है। लगभग 13 दिनों से यह राशि उनके खाते में ही है। सुमन को डर भी लग रहा है। इस कारण वह रुपये निकाल नहीं रहे हैं।

सुमन कुमार ने बताया कि उनके कोटक सिक्योरिटीज बैंक के ट्रेडिंग खाते में 26 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यह राशि अचानक आ गयी। राशि क्रेडिट होने का मोबाइल पर मैसेज मिलते ही वह चौंक गया। हालांकि उसने खाते से एक रुपये की भी निकासी अभी तक नहीं की है। सुमन कुमार और उनके स्‍वजनों का कहना है कि यह सम्भव कैसे हो सकता।

सुमन कुमार शेयर मार्केट में भी राशि लगाने का कार्य करता है। खाते में इतनी राशि आने से परेशान होकर सुमन कोटक सिक्योरिटीज से इतनी अधिक राशि आने का कारण भी पूछा है। उन्होंने इसके लिए आरटीआइ दाखिल किया हैं। आरटीआई लगाकर कोटक सिक्योरिटीज से जानकारी मांगी है कि यह राशि कहां से किसके माध्यम से उनके खाते में आ गया। उक्त राशि का मालिक कौन होगा इसकी पूरी जानकारी दी उन्हें जाए। सुमन कुमार ने बताया कि उक्त राशि के क्रेडिट होने की कंपनी द्वारा उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी है। खैर जो भी हो सुमन कुमार की चर्चा जिले भर हो रही है। लोग कह रहे हैं सुमन तो खबरपति बन गया है।

Leave a Comment