7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी सौगात – पेंशनर्स को भी होगी दोगुनी ख़ुशी

डेस्क : लॉकडाउन के समय आम जन की समस्या बढ़ती ही जा रही थी। एक समय ऐसा था की सरकार को समझ नहीं आ रहा था की अब क्या किया जाए। ऐसे में यह अटकले भी लग रही थी की जल्द ही देश में फाइनेंस इमरजेंसी लग सकती है। लेकिन समय रहते सरकार ने हालत पर काबू पा लिया और फाइनेंस एमर्जेन्सी की जरूरत महसूस नहीं हुई।

हालाँकि, जो केंद्रीय कर्मचारी थे उनकी तनख्वाह से 21% DA घटाकर 18% DA कर दिया गया। लेकिन, अब अप्रैल 2021 में यह DA फिर से बढ़ा दिया जाएगा। इस कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए सरकार ने जून 2021 तक का समय निर्धारित किया है। जल्द ही सभी कर्मचारियों को DA पर राहत मिल जाएगी। बढ़े हुए DA पर फैसला सरकार जल्द ही ले सकती है और इस बार की होली के आगे या पीछे ऐलान कर सकती है की कब और कितना DA बढ़ाया जाएगा। बीते वर्ष के DA से जुड़े जितने भी फैसले थे वह रुके हुए थे।

पेंशन धारकों को भी बढ़ी हुई पेंशन समय पर मिलेगी। यह वृद्धि इसलिए की जाएगी क्यूंकि काफी समय से लोगों का पैसा रुका हुआ था। अब जो भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना चाहता है वह भी आसानी से उठा सकता है।

Leave a Comment