Bihar में 2022 के अंत तक पूरा होगा 8,733 करोड़ से 10 नई शानदार सड़के, देखे – सभी रोड की लिस्ट..

डेस्क : बिहार की 10 सबसे अहम सड़क परियोजनाओं का कार्य इस साल पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि कुछ परियोजनाएं तो जून-जुलाई में ही पूरी हो जाएगी तो कुछ को इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन परियोजनाओं का काम पूरा होगा, उसमें पटना-बख्तियारपुर सड़क के साथ ही अन्य सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं इनके बनने से लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा सकेंगे।

इन परियोजनाओं में फारबिसगंज-जोगबनी चार लेन सड़क भी शामिल है। 9.2 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 312 करोड़ खर्च हो रहे हैं। छपरा-सीवान-गोपालगंज दो लेन सड़क का काम अंतिम चरण में है। 94.2 किमी लंबी यह परियोजना 644 करोड़ की है। किशनगंज शहर में दो लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। तीन किमी लंबी इस परियोजना की लागत 142 करोड़ है।

जानकारी के लिए बता दें कि पटना से बख्तियारपुर चार लेन सड़क निर्माण भी जारी है जो अंतिम चरण में है। 68.7 किमी लंबी यह परियोजना 687 करोड़ की है। हालांकि जून-जुलाई में ही पूरी होने वाली अन्य परियोजनाओं के शिवहर-सीतामढ़ी-जयनगर-नरहिया दो लेन सड़क का निर्माण कार्य भी शामिल है। 170 किमी लंबी इस परियोजना की लागत 1217 करोड़ है। गया से दाउदनगर तक दो लेन पेव्ड शोल्डर का काम चल रहा है। 64 किमी लंबी इस परियोजना की लागत 268 करोड़ है। सहजीतपुर से मोहम्मदपुर तक दो लेन पेव्ड शोल्डर का काम चल रहा है। 35 किमी लंबी इस परियोजना की लागत 171 करोड़ है।

गौरतलब है कि इन सबके बीच राज्य की अहम आठ परियोजनाएं अगले साल पूरी होंगी। गया, हिसुआ, राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ चार लेन सड़क 93 किमी लंबी है। 2,138 करोड़ की यह परियोजना मार्च 23 में पूरी होगी। लंबे समय से अधर में लटकी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर चार लेन सड़क 63 किमी लंबी है। 766 करोड़ की इस परियोजना को मार्च 23 में पूरा करने का लक्ष्य है। पटना-गया-डोभी चार लेन सड़क 127 किमी लंबी है। 1610 करोड़ की यह परियोजना मार्च 23 में पूरी हो जाएगी। बख्तियारपुर-मोकामा चार लेन सड़क 44.6 किमी लंबी है। 837 करोड़ की यह परियोजना मार्च 23 में पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment