मुंगेर के गंगा नदी में बड़ी नाव अचानक पलटी, नाविकों ने बहुत से लोगों को बचाया, बहुत से लोगों लापता

डेस्क : बिहार के मुंगेर मे गंगा नदी में बड़ी नाव पलटने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गंगा घाट पर दियारा क्षेत्र से लौट रही बड़ी नाव गंगा में आचानक पलट गयी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन, दो बच्चों के लापता होने की चर्चा है। हालांकि अभी तक यह भी पता नहीं लगाया जा सका वह दोनों बच्चा किसका है। और घटनास्थल पर मौजूद कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि बच्चा आखिर किसका है। और कहां का है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

दियारा से वापस लौट क्रम में हुआ था हादसा: बताया जा रहा है कि भेलवा दियारा से वापस लौट रही बरनैया नाव रविवार की देर शाम बरदह घाट की ओर आ रही थी। इस बड़ी नाव में अनाज से लदे दो ट्रैक्टर, थ्रेसर और कुछ लोग भी सवार थे। नाव जैसे ही घाट के समीप सोती के पास पहुंची तो अंधेरा होने के कारण वह बालू से टकरा गयी जिससे उसमें पानी भर गया। पानी भरते ही उस पर लदा ट्रैक्टर सरकने लगा और नाव गंगा में समा गयी। नाव

दुबते ही इस पर सवार नाविक ने तत्परता दिखाते हुए बहुत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। जबकि, अन्य दो-तीन लोग भी खुद से भी सुरक्षित बाहर निकल गये। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के कई नाव और नाविक लोगों को बचाने के लिये वहां तेजी से पहुंच गए। और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बचा लिया। ट्रैक्टर, अनाज एवं थ्रेसर निकालने का प्रयास देर रात तक जारी था। लेकिन इसी बीच दो बच्चों के लापता होने की खबर मिली। 

एसपी ने बताया.. नाव में जो लोग थे। सभी सुरक्षित निकल गये हैं। क्षेत्र में दो बच्चे के लापता होने की सूचना है। लेकिन, कोई यह बता नहीं पा रहा है कि बच्चा किसका था और किस गांव का था। नाव पर सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Comment