दूल्हे की शक्ल देख दुल्हन लौटी मंडप से वापस, बोली- व्हाट्सएप पर “फेशियल” वाला फोटो दिखा कर तय किया था लगन

डेस्क : बिहार में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। बता दें कि सब कुछ मामला सही चल रहा था दोनों रिश्तेदार खुश थे। सब ने शादी की तैयारियां जोर शोर से पूरी कर ली थी और शादी होने वाली थी। लेकिन, जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा तो दूल्हे की शक्ल देख कर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बता दें कि दुल्हन को दूल्हे की शक्ल जरा भी पसंद नहीं आई। दुल्हन का कहना है कि व्हाट्सएप पर तो कोई और तस्वीर भेजी थी लेकिन असलियत में वह तस्वीर नहीं है। बता दें कि दूल्हे की तस्वीर तो वही है लेकिन एडिटिंग और इफेक्ट के चलते तस्वीर थोड़ी बदल गई।

ऐसे में बरात को मंडप से वापस लौटना पड़ा और दोनों परिवार के बीच तकरार की स्थिति बन गई है। लड़की के पिता का कहना है कि लड़का जरा भी पसंद नहीं आया है। जिस कारण लड़की मंडप छोड़ कर चली गई जब लड़की लड़के की शक्ल देख कर नाराज हो गई तो उसकी बड़ी बहन उसे वहां से उठा ले गई। दूल्हे के पिता भी इस बात पर काफी नाराज हैं और एक परिवार दूसरे परिवार से बात नहीं कर रहा। वहां मौजूद लोगों ने सुलह करवाई तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह मामला बिहार के पश्चिम चंपारण का है। शादी नौतन प्रखंड क्षेत्र में होने वाली थी। यह शादी सनकहीया माई स्थान पर रखी गई थी लेकिन शादी वैसी नहीं रही जैसी सोची थी। आधी रस्में हो चुकी थी लेकिन शादी की जरूरी रस्में पूरी नहीं हो पाई और उसकी सिर्फ एक मात्र वजह रही लड़के का चेहरा, जो दुल्हन को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। आज के समय में यह सोचने वाली बात है क्यूंकि शादी से पहले हर कोई एक दुसरे को समझने का पूरा वक्त लेता है। आज के समय में भी कई मामले ऐसे फंस रहे हैं जहाँ यह परेशानी आ रही है।

Leave a Comment