बाहुबली नेता Anant Singhकी पत्नी Neelam Devi होंगी अब मोकामा से RJD कैंडिडेट, तेजस्वी ने किया फाइनल..

डेस्क : बिहार में हाल के दिनों में दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है जिसमें से सबसे चर्चित हैं ‘मोकामा’ की जिसके विधायक बाहुबली अनंत सिंह हुआ करते थे। बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी विधायिका समाप्त किये जाने के बाद से उनकी सीट पर प्रत्याशी की खासी चर्चा चली थी। और आखिरकार राजद आलाकमान अनंत सिंह के जेल में होने के बावजूद भी मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी को टिकट दे दिया हैं जिससे ये साफ जाहिर हैं कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अनंत सिंह का प्रभाव अभी कम नही हुआ हैं।

तेजस्वी यादव ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज राबड़ी देवी के आवास पर पूर्व बाहुबली विधायक अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी से मुलाकात की नजर उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। और इस मुलाकात के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल ने आने वाले उपचुनाव में मोकामा की रिक्त विधानसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर भी लगा दी।

कुछ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई भी दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। बताया यह जाता है कि मोकामा और गोपालगंज सीट पर कैंडिडेट के नाम की घोषणा एक साथ की जाएगी। हालांकि अभी गोपालगंज सीट पर महागठबंधन के अंदर की बात अब तक फाइनल नहीं हुई है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गयी है। इनमें मोकामा सीट पर RJD के विधायक अनंत सिंह की सदस्यता जाने से दोबारा चुनाव हो रहा है। वही गोपालगंज सीट पर BJP के विधायक सुभाष सिंह के निधन से वहां उप चुनाव हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *