Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

बेगूसराय : बहियार से लौट रहा था युवक तभी अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या – जांच में जुटी पुलिस

डेस्क : बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की निर्मम ह्त्या की खबर आ रही है। बता दें की युवक एक मजदूर था। वह 35 वर्ष का था, बता दें कि मृत युवक की पहचान वार्ड संख्या 9 के रहने वाले नारायण शाह के बेटे लल्लन साह के रूप में हुई है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी अंतर्गत चौपरिया बहियार का है। जैसे ही यह ह्त्या की खबर आसपास के इलाके में लोगों को लगी तो सभी सहम गए।

मृतक के भाई नंदन का कहना है कि जब लल्लन अपने खेत में मछलियों के जाल को देखकर वापस आ रहा था तभी किसी ने कुल्हाड़ी मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह परेशान रहता था। इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस ने शव को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। लोगों का कहना है कि अवैध संबंध के मामले में पत्नी ने पति की हत्या करवा दी है।

बता दें कि दोनों पति पत्नी का विवाद लंबे समय से चल रहा था और दोनों एक दूसरे से रोजाना झगड़ते थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस कई अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या की खबर आते हैं हर तरफ अलग अलग तरह की चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक लोगों का कहना है कि युवक बुधवार की देर रात को 11:00 बजे बहियार से लौट रहा था। हत्या की खबर इस वक्त पूरे बेगुसराय में आग की तरह फ़ैल गई है। ऐसे में लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *