बेगूसराय में खुलेआम हुई फायरिंग ,घायल व्यक्ति को खून में सना छोड़ हवा में हथियार लहराते भागे आरोपी

डेस्क : इस वक्त बिहार के बेगूसराय से चौका देने वाली घटना सामने आ रही है, बता दें कि चुनाव की मतगणना जारी है। साथ ही गोली चलने की खबर से लोगों में हड़कंप मच गया है। एक व्यक्ति को बेगूसराय में गोली मारकर घायल कर दिया गया है। अपराधी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

यह पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर गांव की है। बता दे की जिस शख्स को गोली लगी है उसका नाम मिस्त्री महतो है। मिस्त्री महतो घर से बाहर कुछ काम के लिए गया था। ऐसे में 2 लोग आए और उन्होंने मिस्त्री महतो के ऊपर गोली चलाई। हालांकि इस पूरी घटना में मिस्त्री महतो की जान नहीं गई लेकिन वह घायल जरूर हो गया।

गोली चला कर मौके से फरार हुए अपराधी को कोई पकड़ नहीं सका। मिस्त्री महतो सड़क पर खून में लथपथ होकर बेहोश हो गए तो आसपास के लोगों ने उनकी मदद की। मिस्त्री महतो को बेगूसराय के सदर अस्पताल ले गए, फिलहाल के लिए उनकी स्थिति चिंताजनक है। ऐसे में अब यह पूरा मामला उक्त क्षेत्र की थाना पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment