बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : शूटर श्रेयसी सिंह मां के साथ थाम लेंगी लालू की लालटेन !

डेस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह (Putul Singh) की लाड़ली और इंटरनेशनल शूटर बेटी श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को लेकर राजनीति खेमे की सबसे बड़ी खबर आ रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होकर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की लालटेन थामने व विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर से पर्दा जल्‍द ही उठ जाएगा। जमुई के गिद्धौर में पुतुल सिंह ने इसपर समर्थकों के साथ बैठक में विचार किया। विदित हो कि बीते कुछ दिनों से यह बात चर्चा में है कि श्रेयसी सिंह मां पुतुल सिंह के साथ आरजेडी के साथ अपनी सियासी पारी शुरू कर सकती हैं।

समर्थकों संग बैठक को लेकर पूर्व सांसद पुतुल सिंह अपनी बेटी श्रेयसी सिंह के साथ जमुई के गिद्धौर पहुंच थी। इसके पहले वे दो दिनों तक पटना में रहीं, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं, जाे पुतुल सिंह व श्रेयसी सिंह को आरजेडी में नहीं जाने के लिए कह रहे हैं। वहीँ , आरजेडी के बड़े नेता भी उनके संपर्क में हैं। ज्ञात हो की पुतुल सिंह पहले बीजेपी में थीं, लेकिन पार्टी ने उन्‍हें निष्‍कासित कर दिया था। फिलहाल वे किसी राजनीतिक दल में नहीं हैं।

पुतुल सिंह ने सभी प्रमुख समर्थकों के साथ जमुई के गिद्धौर आवास पर बैठक की। बैठक में क्‍या निर्णय लिया गया है, इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पुतुल सिंह ने कहा है कि किसी दल में जाने या चुनाव लड़ने पर फैसला की घोषणा तक उनका नाम किसी दल या गठबंधन से जोड़ना सही नहीं है।आरजेडी ने पुतुल सिंह के प्रत्याशियों के लिए दो से तीन सीटें फाइनल कर दी हैं। इनमें बांका लोकसभा की कम से कम दो सीटें शामिल हैं। इन्‍हीं में एक सीट पर उनके परिवार का कोई सदस्य प्रत्याशी बन सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि पुतुल सिंह खुद या बेटी श्रेयसी सिंह को अमरपुर से चुनाव लड़ सकती हैं।

Leave a Comment