Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीका लगाने में बिहार निकला सबसे आगे, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

डेस्क : बिहार प्रगति कर रहा है। इसका अंदाजा हम बिहार में हुई वैक्सीनेशन के जरिए लगा सकते हैं। पूरे भारत में बिहार ही एक मात्र ऐसा राज्य है जिसने बाकी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन बिहार में किया गया है। बिहार के स्वास्थ्यकर्मियों ने 78 प्रतिशत तक टीके लगवाएं हैं जो सबसे ज्यादा हैं। बिहार के बाद त्रिपुरा और मध्य प्रदेश का नंबर आता है। अब कोरोना के मामलों में काफी कमी आ चुकी है। यह बात बिहार में ही नहीं पूरे भारत में लागू होती है। केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री राजेश भूषन का कहना है की भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इन सभी राज्यों में 65 प्रतिशत से ज्यादा टीके लग चुके हैं। देश का सर्वश्रेष्ठ पढ़ा लिखा राज्य केरला ग्यारह नंबर पर हैं।

आपको बता दें की कोरोना के वक्त सबसे ज्यादा परेशानी झेलने वाला राज्य बिहार ही था। अनेकों लोग राज्यों से अपने घर पहुँचने के लिए पैदल ही निकल पड़े थे। प्रति व्यक्ति 2-2 वैक्सीनेशन लगवाया जा रहा है। यह अभियान जोर शोर से चल रहा है और दुसरे चरण का टीकाकरण होना बाकी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह घोषणा की गई थी की कोरोना वारियर्स के वैक्सीन का खर्चा केंद्र सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा।

जिन राज्यों में टीकाकरण हुआ है वह इस प्रकार हैं बिहार 78.1, त्रिपुरा 77.1, मप्र 76.0, उत्तराखंड 73.7, ओडिशा 72.4, मिजोरम 69.9, हिमाचल 68.7, यूपी 68, अंडमान 67.9, राजस्थान 67.2, केरल 66.9, लक्षद्वीप 66.7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *