न्यूज़ डेस्क : बिहार में सड़क निर्माण विभाग 4410.00 करोड़ रुपये के लागत से नए वित्तीय वर्ष में 100 नए बाईपास का निर्माण करने जा रहा है। आगामी 2 सालों में अलग-अलग शहरों में 100 से ज्यादा बाइपास बनाए जाएंगे।
सुलभ संपर्क योजना से शहरी क्षेत्रों में बनने वाले बाईपास कम से कम 7 मीटर चौड़े होंगे, जिससे आवाजाही में आसानी हो सके। सड़क निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाइपास के लिए जगह नहीं मिलने पर एलिवेटेड रोड का काम कराया जाएगा।
प्रस्ताव के तहत 120 नए बाईपास बनाए जाएंगे। इनमें से सबसे ज्यादा 11 बाईपास बेगूसराय में बनाए जाएंगे। इसकी कुल लंबाई 20.10 किमी होगी, जबकि सबसे लंबा बाईपास कैमूर में बनना है। कैमूर में सिर्फ छह बाईपास बनेंगे, परंतु इसकी कुल लंबाई 52 किमी होगी।
लागत के अनुसार देखा जाए तो कटिहार में 33 किमी लंबे केवल चार बाईपास तैयार होंगे परंतु इसके निर्माण पर 419 करोड़ खर्च किये जायेंगे, जो सर्वाधिक है। लखीसराय बिहार का एकमात्र जिला है, जहां एक भी बाईपास बनाने की कोई योजना नहीं है। लखीसराय में एक नए बाईपास का उद्घाटन किया गया है।
बिहार सरकार के निर्देशानुसार यदि किसी जिले में किसी विभाग की सड़क नहीं है तो वहां नई सड़क बनाकर बाईपास का निर्माण किया जायेगा यदि नई सड़क के निर्माण में कोई बाधा आती है तो उसे मौजूदा सड़क पर एलिवेटेड रोड बनाकर बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बायपास के चयन में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कम से कम हो, जिससे योजनाओं को समय से पूरा किया जा सके। बाईपास बनने वाली सड़कों की चौड़ाई कम से कम सात मीटर होगी।
जिला, कुल, लंबाई, लागत राशि
अरवल 4 12.68 33.78 बक्सर 4 19.65 150.33 भागलपुर 4 49.05 173 भोजपुर 6 34.63 193 कैमूर 6 52.58 142 बेगूसराय 11 20.10 134 पूर्वी चम्पारण 3 25.80 340 वैशाली 5 34.65 91.40 कटिहार 4 33.16 419 मधेपुरा 4 13.75 53 खगड़िया 3 8.10 19.50 पूर्णिया 5 32.55 106.26 शिवहर 2 8.67 45 रोहतास 5 13.10 104 बांका 1 13.20 40 नवादा 1 11 127.15 जमुई 1 3.40 20.31 सीतामढ़ी 2 7.25 136.50 मुजफ्फरपुर 1 21.10 345 गोपालगंज 5 13.70 43.70 समस्तीपुर 3 26.31 107.80 सारण 5 37.20 491.12 सहरसा 4 15.20 20.30 औरंगाबाद 3 15 46.18 दरभंगा 3 24.70 73.50 गया 3 24.55 53.84 पटना 3 7.50 25 नालंदा 4 15.23 80 किशनगंज 1 3 9 अररिया 1 5 29 जहानाबाद 1 1.80 50 मधुबनी 4 47.10 150 मुंगेर 2 18.10 66 शेखपुरा 1 7.40 22 सुपौल 1 10.20 47.39 प. चम्पारण 2 2.70 85 सीवान 2 19.42 81 लखीसराय 0 0 0 |