Bihar को विशेष राज्य का दर्जा कभी नहीं मिलेगा – BJP ने किया साफ..

डेस्क : महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने की मांग लगातार तेज़ हो रही है। लेकिन अब BJP ने इसको लेकर अपना स्टैंड एकदम क्लियर कर दिया है। BJP MLA जीवेश मिश्रा ने साफ़ तौर पर यह कह दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिलेगा। उन्होंने JDU और RJD को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

MLA जीवेश मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार BJP को क्या घेरेंगे। बीजेपी के बदौलत ही वे हर बार बिहार मुख्यमंत्री बनें हैं। जिस बीजेपी की सवारी कर नीतीश कुमार इतनी बार मुख्यमंत्री बनें हैं उसी BJP को अब वे घेरने चलें हैं। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को दाते वाली बात है। उन्होंने कहा कि साल 2004 से लेकर 2005 तक राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री थीं और इनके ही सहयोग से केंद्र में UPA की सरकार भी चल रही थी तब उस 1 साल में इन्होने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलावाया।

उस समय तो केंद्र से लेकर राज्य तक RJD की ही सरकार थी तब ये लोग सिर्फ झुनझुना बजाते क्यों रह गए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कई सवाल उठाये हैं। बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले खुद केंद्र में मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने इसके लिए कोई आवाज क्यों नहीं उठाई। BJPMLA ने कहा कि बीजेपी ने जो भी काम किया है उससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलन होती है। अगर हम अपने काम को जनता तक ले जाते हैं, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे प्रचार बताते हैं। MLA जीवेश मिश्रा ने कहा कि अगर हम कोई अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हम उसे लोगों को क्यों नहीं बताएं। इससे किसी को कोई भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Leave a Comment