बिहार में गर्मी हुई बेहाल – तापमान 40 डिग्री के पार, दिन में सूरज की तपिश बढ़ी, जाने अगले दिनों का हाल..

डेस्क : बिहार में चिलचिलाती धूप का असर दिखना शुरू हो चुका है। बता दे की अभी से ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मार्च में लू जैसे हालात हैं। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस बांका का दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सूबे में सबसे कम है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ का प्रवाह समुद्रतल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है, वहीं गति 5-7 किमी प्रति घंटा है। इन कारण 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ दिन के तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बता दें कि बढ़ती तपिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। शिक्षा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को खास तैयारी करने की अपील की गई है। स्‍कूलों को मार्निंग शिफ्ट में करने और गर्मी की छुट्टी समय से पहले करने को कहा गया है। यह जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार करके दी जा रही है, इसका किसी व्यक्ति विशेष से संबंध नहीं है।

Leave a Comment