चाकू दिखाकर किया अपनी प्रेमिका को प्रपोज़, नहीं मानी तो सिरफिरे आशिक ने चाक़ू से गोदकर कर दिया उसे लहुलान

डेस्क : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने निकल कर आ रहा है जिसको जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें कि एक लड़की को चाकू के दम पर उसके आशिक ने उसके शरीर पर कई बार वार किया। इसके बाद उसके आशिक ने उसको चाकू से तब तक गोदा जब तक उसके शरीर से खून नहीं निकल गया। इस हमले में लड़की बुरी तरीके से घायल हो गई, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल के लिए मामला पटना पुलिस तक पहुंच गया है जिसमें पुलिस का कहना है की यह एक तरफा प्यार का मामला है।

यह घटना फुलवारी शरीफ की बताई जा रही है, जहां पर एक तरफा प्यार को लेकर लड़की को चाकू से मारा गया। चाकू से हमला करके लड़के ने मौके से भागने की कोशिश की जिसमें वह सफल हो गया। जब लड़की घायल हो गई तो उसने आसपास शोर मचाया और लोग एकत्रित कर लिए। लड़की ने साफ शब्दों में कहा है कि उसको एक बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से मारा गया है।

लड़की को चाकू मारने वाला वैशाली जिले का मोहम्मद नसीर हुसैन है। वह लड़की से एक तरफा मोहब्बत करता था। लड़की का कहना है वह सरफिरा है। ऐसे में उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की बता कबूली है। जब लड़की घायल हो गई थी तो उसने अपने पिताजी को फोन किया। पिताजी के फोन करने पर वह अपनी बेटी की चीख पुकार सुनकर दौड़े दौड़े चले आए। और अपनी बेटी को फुलवारी शरीफ के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है।

आरोपी नसीम से बात की गई तो उसका कहना है कि वह लड़की से 1 साल से प्यार करता था। लड़की का नाम सालेहा खातून है। पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सिंह का कहना है की आरोपी दिमागी तौर पर ठीक नहीं है वह बीते एक साल से लड़की को परेशान कर रहा था। साथ ही कई बार लड़की को अकेले में धमका चुका था।

Leave a Comment