बाहुबली विधायक Anant Singh की विधायकी रद्द होने के बाद मोकामा सीट पर होंगे उपचुनाव, सामने आई बड़ी अपडेट..

डेस्क : बिहार विधानसभा से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली पड़े हुए पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट पर होनेवाले उप चुनाव को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ गई है। यह बताया जा रहा है कि बिहार में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के साथ ही मोकामा विधानसभा के लिए उपचुनाव भी कराए जा सकते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी हैं। सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना बाकी है।

ताजा जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान कराने के लिए 700 EVM और वीवीपैट मशीन मंगाई है। जिनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम भी चल रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक मोकामा विधानसभा में कुल 289 मतदान केंद्र हैं। जहां कुल 2,79,825 मतदाता हैं। वहीं पटना नगर निगम में कुल 1730 मतदान केंद्र पर वोटिंग होनी है।

आपको बता दें कि मोकामा विधानसभा के RJD के टिकट पर अनंत सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन 2 माह पहले उन्हें घर में AK 47 रखने के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद नियमानुसार उन्हें अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी। जिसके बाद इस सीट पर अब उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसपे अधिकारिक फैसला अभी नहीं लिया गया है।

Leave a Comment