बिग न्यूज! Lalu Yadav के 17 ठिकानों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार का है आरोप..

Desk : राबड़ी देवी के 10 सेकुलर रोड स्थित आवास पर सुबह से हलचल तेज़ हो गई जब अचानक सीबीआई की टीम इनके घर समेत पटना के कई ठिकानों पर रेड करने पहुँच गयी। मामला आरआरबी में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुई धांधली का बताया जा रहा हैं। फिलहाल मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहा है यादव परिवार।

lalu two

आज सुबह बिहार की सियासत में हलचल तब तेज़ हो गयी जब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर अचानक सीबीआई की टीम ने रेड डाल दी। सीबीआई का कहना हैं कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में जो आरआरबी घोटाला हुआ था उससे जुड़ा बताया जा रहा हैं। 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे उस समय रेल मंत्रालय में घोटाले की बात हुई थी।

lalu one

अब सीबीआई अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं उनका कहना हैं कि सही वक्त पे जानकारी साझा की जाएगी। छापेमारी के दौरान राबड़ी और उनके बेटे तेज प्रताप इसवक्त घर पे मौजूद हैं। फिलहाल यह भी पता चला कि पटना समेत 15 ठिकानों में छापेमारी चल रही हैं और जरूरी दस्तावेज इक्कट्ठा करने की कोशिश की जा रही हैं। सीबीआई टीम के साथ लोकल पुलिस की भी मदद ली गयी हैं।

lalu two 1

Leave a Comment