चिराग ने एक बार फिर से किया दावा, लोजपा जीतेगी जेडीयू से अधिक सीटें, नीतीश कुमार का जाना तय है…

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान में बस कुछ दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में सभी पार्टियां और उनके नेता अपने पुरे जोर से जनता जनार्दन को रिझाने में लग गए है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर है। सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी जीता का दावा कर रहे है। ऐसे में एक बार से लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने दावा करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी। साथ ही,उन्होंने ने ये दावा भी किया है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है।

आगे चिराग ने कहा कि बिहार में इस बार लोजपा और भाजपा की सरकार बनेगी। चिराग ने कहा कि हम महागठबंधन के साथ किसी भी परिस्थिति में नहीं जाएंगे। साथ ही चिराग ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं, यह भ्रम फैलाया जा रहा है। लोजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते कि कोई उनसे सवाल पूछे और इसी वजह से मुझे नापसंद करते हैं। साथ ही लोजपा को भाजपा की भी पार्टी कहना गलत है।

चिराग ने कहा कि उड़नखटोले पर सवार होकर नीतीश कुमार निकलते हैं। सीएम निकलते हैं तो कॉरिडोर बनाया जाता है। सीएम के सामने खूबसूरती परोसी जाती है। बिहार में अफसरशाही हावी है।आगे उन्होंने ये भी कहा की नीतीश कुमार ने कभी सीधे चुनाव नहीं लड़ा। खुद के प्रदर्शन का पता नहीं है और कप्तान बने हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जनता की नहीं सुनते हैं और केवल अपनी बात करते हैं। चिराग ने एक बार फिर से कहा कि शेर का बच्चा हूं, जंगल चीर कर निकलूंगा।

Leave a Comment