विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनाने का रास्ता साफ, जानें – कब से शुरू होगा निर्माण कार्य..

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समांतर बनने वाले पुल का काम बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। यह काम बरसात के बाद होगा ।पुल बनाने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है और तकरीबन तीन चार महीने बाद इसका निर्माण कार्य शुरू भी हो जाएगा। इस पुल की घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से घोषित बिहार पैकेज में की गई थी। यह पुल कुल चार लेन का होगा।

एजेंसी इस पुल का निर्माण के लिए 995 करोड़ की बोली लगाई गई थी पुल निर्माण का कार्य 4 साल में पूरा होगा 4.367 लंबे इस पुल में 68 पैर होंगे। पुल के निर्माण के लिए 21.3 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। राज्य सरकार इसे उपलब्ध कराएगी पुल के लिए 2.2 हेक्टेयर सरकारी भूखंड भी दिया जाएगा बाकी 19 पॉइंट 1 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण सरकार राज्य अपने कोष से करेगी पुल के नीचे से पानी का जहाज आसानी से पार कर जाए। इसके लिए इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की भी आवश्यकता पड़ेगी और उसी के हिसाब से इसे चौड़ा और पर्याप्त रास्ता दिया जाएगा।

यह चार लेन का पुल वर्तमान विक्रमशिला पुल के पूरब में 50 मीटर नीचे बनेगा। नवगछिया से भागलपुर सड़क को भारत सरकार द्वारा नया नेशनल हाईवे 131 बी के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। इसके साथ ही परिवहन मंत्रालय ने भागलपुर से हंसडीहा पथ को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में बताया है। नवगछिया से भागलपुर होते हुए झारखंड के सीमा तक नया राष्ट्रीय मार्ग भी बनेगा। जिसमें चार लेन पुल भी शामिल है। इस पुल के जाने से उत्तर बिहार के सीमांचल का झारखंड के साथ संपर्क और ज्यादा हो जाएगा। पश्चिम बंगाल के साथ इसको कनेक्ट किया जाएगा। विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाले का निर्माण कार्य बहुत ही जल्द हो गया हो जाएगा। एजेंसी जल्द ही इस कार्य को शुरू करेंगी। एजेंसी 10 साल का रखरखाव भी इसका देखेंगी।

Leave a Comment