गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने के लिए CM नीतीश को किया था ट्वीट, अब प्रेमी ने किसे कहा- प्यार का दुश्मन

डेस्क : बिहार में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है। महामारी के चलते बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अनेको नौजवानों की नौकरियां चली गई है। ऐसे में यह लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ाया गया है। इस लॉकडाउन की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। सीएम नितीश के इस पोस्ट पर एक युवक ने कमेंट करके लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी जल्द से जल्द रोक दी जाए।

tweet1

जैसे ही उसने इस बात की मांग की तो यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। जिस लड़के ने ट्वीट करके कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए वह बेरोजगार है, युवक का नाम पंकज कुमार गुप्ता है। गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी होता देख पंकज से रहा नहीं गया, जैसे ही पंकज ने CM नितीश कुमार का पोस्ट देखा वैसे ही उसने अपने दिल की बात कह दी और शादी विवाह पर रोक लगाने की मांग की। यह बात अपने आप में काफी हास्यास्पद है। पंकज ने तो यहाँ तक कह दिया की अगर ऐसा हो जाता है तो वह नितीश कुमार के जिंदगी भर के आभारी रहेंगे।

tweet2

पंकज ने बेरोजगारी को प्यार का दुश्मन बताया है। उसने कहा की सिर्फ दुनिया वाले ही प्यार के दुश्मन नहीं होते बल्कि सरकारी नौकरी भी प्यार की दुश्मन है। ” आज मेरे पास सरकारी नौकरी होती तो मेरी प्रेमिका मेरे पास होती. बेरोजगारी की वजह से आज मेरी प्रेमिका मुझसे दूर हो गई। 19 मई गर्लफ्रेंड गई, मिस यू पुचकी, अपना ध्यान रखना.”

Leave a Comment