CM नीतीश का बड़ा ऐलान – Bihar में 10 नहीं बल्कि 20 लाख नौकरी देंगे, जानिए – पूरी बात..

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से बिहार वासियों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने नौकरी और रोजगार को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है कि बिहार आने वाले वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की तैयारी कर रहा है। इसमें से 10 लाख नौकरियां सरकारी होंगी तथा 10 लाख नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से निजी क्षेत्रों में की जाएगी।

CM ने कहा कि नई सरकार का गठन होते ही इस पर काम भी शुरू हो गया है। हमलोग बिहार को और विकसित करेंगे। हमारे साथ अब नई पीढ़ी के लोग भी जुड़े है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी मिलकर तेजी से बिहार बढ़ाएंगे, विकसित बिहार बनाएंगे।

इस बार बारिश 39 फीसदी तक कम : गांधी मैदान पर अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले इस साल सूखे को लेकर अपनी चिंता जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष औसत से 39 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके कारण खेतों में अभी तक 80 फीसदी ही धान की रोपनी का काम किया जा सका है। हमारी सरकार की कोशिश है कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नही हो, इसके लिए हर एक किसान को डीजल पर 75 रुपए प्रति लीटर का अनुदान भी दिया जा रहा है।

Leave a Comment