Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

CM नीतीश की फिसली जुबान- खुले मंच से तेजस्वी को बताया बिहार का मुख्यमंत्री..

डेस्क : राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गयी। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुले मंच से मुख्यमंत्री कह दिया। इतना सुन कर वहां बैठे उपस्थित लोग भी हैरान रह गये। जिसके बाद इसकी चर्चा कार्यक्रम में भी होने लगी।

दरअसल नव नियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के बीच एक कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री आफाक आलम भी मौजूद थे। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे और लोगों को संबोधित करने लगे तभी उनकी जुबान से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जगह मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव निकल गया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की कहा कि अब वे पूर्णिया में रैली करने वाले है। पूर्णिया में रैली करके एक-एक चीजों को देखेंगे। पूर्णिया में क्या-क्या काम हुआ यह भी देखेंगे और बिहार के विकास की चर्चा भी करेंगे। वहीं सोनिया गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि हम और लालूजी उनसे मिलने के लिए साथ गये थे। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। फिलहाल वो लोग इसी में व्यस्त हैं। चुनाव के बाद ही हम सब मिलकर कोई फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *