कांग्रेस के इस मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, कहा- बिहार में 50 से अधिक सीट जीतेगी कांग्रेस, तेजस्वी बनेंगे सीएम

डेस्क : बिहार चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, हर कोई अपनी जित पक्की बता रहा है।ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दावे ने चर्चों के बाज़ार को और हवा दे डाली है, बकौल बघेल कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी और तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। उसके बाद महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जो भी वादे किये गये हैं उसे शब्दश: लागू किया जाएगा। कांग्रेस जो कहती है उसे करती है, जिन्हे भी देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ अवश्य आएं।

बघेल सदाकत आश्रम में कांग्रेस का अभियान गीत ‘बोले बिहार, बदले सरकार’ कार्यक्रम में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है।साथ ही, आरोप लगाया कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) ने बदहाल बना दिया। राज्य रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सहित सभी मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। जनता सवाल पूछ रही है।

पीएम को तो झटका देने की आदत है। कभी नोटबंदी, तो कभी जीएसटी और अब लॉकडाउन। बिना सोचे-समझे लॉकडाउन से परेशानी ऐसी बढ़ी कि दिल्ली की सड़कों पर लोग उतर आये। 17 लाख मजदूर बिहार लौटकर आए। बघेल ने कहा कि बाजार समितियों को भंग करने से किसानों को क्या लाभ हुआ, कोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे। इसी का अनुकरण केन्द्र कर रहा है। सरकार किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बना देना चाहती है।छत्तीसगढ़ में किसानों से गोबर तक दो रुपये किलो सरकार खरीदती है। हर किसान को सरकार दस हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। समर्थन मूल्य पर अनाज भी खरीदती है।

आगे उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में 19 लाख किसानों का दस हजार करोड़ रुपये माफ किया गया। बिहार में तो अनाज की तय सरकारी कीमत भी नहीं मिलती है। अगर सरकार किसान का हित चाहती है तो कानून में यह प्रावधान करे कि समर्थन मूल्य से कम पर किसी को खरीद करने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment