बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बहू-बेटियां नहीं किसी से कम उठा ली है, राजनीतिक विरासत आगे ले जाने की जिम्मेदारी, कोई है MBA तो कोई है लंदन रिटर्न…

डेस्क : बिहार निश्चय ही बदलाव की ओर अपने कदम को बढ़ा चुका है।इस बार बिहार के कई धुरंधर चुनावी मैदान में नहीं है। उनकी जगह बेटों के साथ-साथ बहू और बेटियों ने संभाली है।चाहे बात तेजस्वी-तेजप्रताप की हो या चिराग या फिर मुकेश सहनी की ये सभी युवा है जो इस बात का पुरजोर संर्घन करती है बिहार में चाहे जिसकी भी सरकार बने पर बदलाव तो होगा। जहाँ बेटों ने अपनी पिता की राजनीतिज्ञ विरासत को सँभालने में कोई कसार नहीं छोड़ रखी है तो बेटियां ओर बहुएं भला क्यों पीछे रहेंगी। वो भी इस चुनावी समर में कूद चुकी हैं जो अपने पिता या ससुर की विरासत को आगे ले जाने को तैयार है।

बात चाहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह की हो जो जमुई से, या फिर विनोद चौधरी के बेटी पुष्‍पम प्रिया चौधरी की बिस्‍फी से, राजद नेता जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश तारापुर, पूर्व सांसद कमला मिश्र मधुकर की बेटी शालिनी मिश्रा केसरिया से की हो। या फिर बाबूबरही से मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीणा कामत, कटोरिया से सोनेलाल हेम्ब्रम की बहू निक्की हेम्ब्रम, तो हिसुआ से पूर्व मंत्री आदित्य सिंह की बहू नीतू सिंह की ही क्यों न हो , सब की सब से चुनाव लड़ रही हैं ओर कूद चुकी है चुनावी महासमर के मैदान में।

  • श्रेयसी सिंह – बिहार के चर्चित दिग्विजय सिंह की शूटर बेटी श्रेयशी सिंह को इस बार भाजपा ने चुनावी समर में उतारा है। श्रेयसी को अर्जुन पुरस्‍कार भी मिल चुका है। श्रेयसी का बैकग्राउड राजनीति वाला रहा है। पिता के अलावा उनकी मां पुतुल देवी सांसद रह चुकी हैं।
  • पुष्‍पम प्रिया चौधरी – सोशल मीडिया पर बिहार की एक बेटी छाई हुई है। वह चुनाव से जुड़े अपने हर गतिविधि को अपडेट कर रही है।जदयू के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी के बेटी पुष्‍पम प्रिया चौधरी चुनावी मैदान में कूदने से पहले उन्होंने अपनी नई प्‍लूरल्‍स पार्टी बनाई है। उनकी पढ़ाई लंदन से हुई है। वह खुद मधुबनी जिले के बिस्‍फी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी।
  • शालिनी मिश्रा – पूर्व सांसद कमला मिश्र मधुकर की बेटी शालिनी मिश्रा भी इस बार चुनाव लड़ रही हैं। शालिनी ने एमबीए करने के बाद कई मल्टीनेशनल कंपन‍ियों में काम किया है। अब जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
  • दिव्‍या प्रकाश – राजद नेता एवं पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण की बेटी दिव्‍या प्रकाश पहली बार चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पिता की पार्टी को ही चुना है।
  • नीतू सिंह – बिहार के पूर्व पशुपालन राज्‍यमंत्री आदित्‍य सिंह की बहू नीतू सिंह इस बार हिसुआ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी। वह अपने ससुर और पति शेखर उर्फ पप्‍पू सिंह के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी।
  • मीना कामत – जदयू नेता कपिलदेव कामत इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी विरासत संभालने के लिए उनकी छोटी बहु मीना कामत चुनावी समर में कूद चुकी हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्‍य रह चुकी हैं।

बिहार में सियासी घमासान जोरों पर है । चुनाव में कई ऐसी बेटियां जिनमें से तो कुछ राजनीति में बिल्कुल नई हैं तो कुछ के पास राजनीति करने का पहले से अनुभव है। कोई बेटी एमबीए करके मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी तो किसी ने लंदन से पढ़ाई की है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कौन कितने पानी में है,फ़िलहाल देखना दिलचस्प होगा इस बदलाव की आंधी को।

Leave a Comment