Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

सुशांत सिंह राजपूत के MS Dhoni के को-स्टार संदीप नाहर का मुंबई स्थित घर पर मिला शव – पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार

डेस्क : एक बार फिर से एक बॉलीवुड एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। यह बॉलीवुड एक्टर ने एम.एस धोनी की बायोपिक में काम किया हुआ है। इनका नाम संदीप नाहर है। वह अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए हैं। इसका खुलासा सोमवार को हुआ था।

उन्होंने एक सुसाइड वीडियो नोट भी छोड़ा है, उन्होंने उस वीडियो में पूरा जिक्र कर के बताया है की कैसे उनको उनकी पत्नी द्वारा टॉर्चर किया जाता था। उन्होंने कहा है की उनकी पत्नी की डिमांड ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी, जिसके चलते वह बेहद ही तनाव ग्रस्त जिंदगी जी रहे है और अब उनसे यह सब सहन नहीं होता। इसलिए अब वह कोई भी गलत कदम उठा सकते हैं। उनके साथ बॉलीवुड में भी पॉलिटिक्स हुई जिसके वह शिकार हुए।

उन्होंने वीडियो में यह साफ़ बताया की उनको उनकी पत्नी और सांस के द्वारा टॉर्चर किया जा रहा है। दिन रात बस उनको ब्लैकमेल किया जाता है। उनका कहना है की कुछ समय उन्होंने इंतजार भी किया की चीजें बेहतर हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस का कहना है की संदीप नाहर की मौत कैसे हुई इसके लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आनी बाकी है। उनके द्वारा वीडियो में कहा गया है की उनकी पत्नी पागल है और मेरे बाद उनका इलाज करवाया जाए। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केसरी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भी काम किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *