ये कैसा प्यार : पहले लव मैरिज शादी की..फिर पूर्व प्रेमी के साथ सोने और कैश लेकर हो गई फरार..

लगभग 2 महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज शादी की। दोनों की जिंदगी काफी खुशहाल चल रही थी कि तभी एक शख्स की एंट्री होती है जो पहले से विवाहिता का प्रेमी होता है। एक साथ लड़की दो लड़कों से प्यार करती थी। वह दोनों को पाना चाहती थी। यही कारण था कि ससुराल से अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

युवती घर से 20000 कैश, सोने की चैन, मंगलसूत्र लेकर भागी है। यह आरोप उसके पति नहीं लगाया है। पति का कहना है कि परिवार वालों के खिलाफ जाकर उसने 2 महीने पहले ही उसके साथ शादी की थी। शादी के बाद बहुत देर रात तक अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। समझाने पर वह कहने लगे कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती, मुझे बस मेरा प्रेमी चाहिए। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और अगले दिन सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दरअसल मामला पटना के नौबतपुर के रनिया गांव की है, जहां शादी के महज दो महीने बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई है। पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। लालदेव के 22 वर्षीय बेटे सत्यानंद और सराय बाजार की रहने वाली 20 साल की सुमन कि कुछ महीने पहले ही मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। दोनों के सिर पर प्यार का भूत कुछ इस तरह सवार था कि एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं थे। जब इन्होंने अपने घर वालों को अपनी बात बताई तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। फिर किसी भी तरह दोनों ने शादी के लिए अपने परिवार वालों को मनाया।

27 अप्रैल 2022 को दोनों की शादी बड़े धूमधाम से करवाई गई। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में रह रही थी लेकिन फिर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। जब इस बात की जानकारी लड़का और लड़की के परिवार वालों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें समाज का डर सताने लगा। शादी के लिए पहले घर वाले राजी नहीं थे लेकिन लड़के के सिर पर अड़े रहने की वजह से उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी। अब दुल्हन घर से भाग गई।

मामला नौबतपुर थाने में दर्ज कराया गया है जहां पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। पीड़ित पति का कहना है कि शादी के पहले से ही उसका फेयर प्रेमी के साथ चल रहा था। हर दिन देर रात तक उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ बातचीत करती थी। एक दिन उसने बात करते हुए पकड़ भी लिया था। दोनों में बहस होने लगी। जिसके बाद पत्नी ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं, अब मुझे मेरे प्रेमी के साथ रहना है। इसके अगले दिन वह घर से ₹20000 नकद, सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। पति ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच करने की मांग की है।

Leave a Comment