Bihar में मौसम को लेकर अच्‍छी खबर, इस दिन से होगी भरी बारिश, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत..

डेस्क : बिहार में इस समय 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान हो रहा है, ऐसे में वहां बारिश ना होना दिक्कत की बात है प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 19 जुलाई से आने की संभावना है। 14 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में दबाव कम बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले हफ्ते 19 जुलाई से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होगी ।मौसम विज्ञान केंद्र किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान वह अपनी खेती का कार्य कर सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में इस बार सामान्य से 86% कम वर्षा होगी इसके प्रभाव से किसानों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। जिससे कई जिलों में सूखा का संकट भी बना रहेगा। मानसून सीजन में 1 जून से 13 जुलाई के बीच प्रदेश में 48% कम वर्षा हुई है सामान्य वर्षा 313.1 एमएम होनी चाहिए लेकिन इस बार 192.9 एमएम वर्षा ही हुई प्रदेश में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है ।मानसून में बीकानेर, कोटा, रायपुर, उड़ीसा के दक्षिणी समुद्र तट पर दबाव कम है।

जिससे कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग ,दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी भागों के एक या दो जगह पर वर्षा होने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क होने के कारण वहां उमस भरी गर्मी होगी और कई जगहों पर आंशिक बादल भी छाए रहेंगे राजधानी समेत प्रदेश भर में उमस और गर्मी भी रहेगी तापमान भी और अधिक बढ़ने की संभावना है।

शहर तापमान

  • पटना 37.9
  • शेखपुरा 38.8
  • औरंगाबाद – 38.3
  • गया 37.6
  • नवादा 36.8
  • जमुई 38.7
  • नालंदा 37.2
  • मुजफ्फरपुर 36.0
  • दरभंगा 37.8
  • भागलपुर 38.5
  • बांका 37.2
  • कटिहार 36.6

Leave a Comment