बिहार के बेगूसराय ‘पकड़ौआ बियाह’: झूठ बोल के डॉक्टर को घर बुलाकर जबरन करवा दी शादी..Video Viral

शादी कहने को तो पवित्र बंधन है पर हर बार किसी ना किसी कारण वश इसे बदनाम करने की कोशिश की जाती है। ऐसा ही मामला बिहार में आया है जहां ‘पकड़ौआ बियाह’ नाम से सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है जिसमें जबरन डॉक्टर को घर बुला के करवाई शादी। यह मामला बेगूसराय का है और तेघड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

बेगूसराय में एक डॉक्टर घर से बाहर निकला और फिर वापिस नही आया, जब परिवार वाले ढूंढे तो पता चला कि उसकी जबरन शादी करवा दी गयी। तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली वार्ड संख्या 9 निवासी सुबोध कुमार झा के पुत्र सत्‍यम कुमार ग्रामीण पशु चिकित्‍सक में बतौर डॉक्टर कार्यरत थे। 13 जून तक वो अविवाहित थे, पर अब उनकी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब सत्यम के लिए पिता पुलिस स्टेशन में गुहार लगा रहे है कि उनका बेटा लौट आये। हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से मेरे बेटे की जबरदस्ती यानी “पकड़ुआ बियाह” करा दी गई।

पुलिस ने इस मामले ने लड़की वालो के यहां जब दबिश की तो पता लड़की का भाई ही मिला और पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सत्यम और जबरन हुई पत्नी गायब है। पुलिस इस कोशिश में है कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए क्योंकि अब यह सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Comment