बिहार : अवैध जमीन कब्जा करने वालो के लिए बुरी खबर, तुरंत खाली करनी होगी भूमि, जानें – पूरा प्लान..

डेस्क : बिहार में नई सरकार बनते ही भूमि का एरियल सर्वे कराया जा रहा है। काम भी काफी तेजी से चल रहा है। वर्ष 2024 तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इससे यह पता चल जाएगा कि बिहार में कितनी भूमि पर अवैध तरीके से भू माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है। भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले माफियाओ को बेदखल कर दिया जाएगा। नई सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे आलोक मेहता ने उक्त बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई अब युद्धस्तर पर की जा रही है।

भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि विभाग के स्तर पर अतिक्रमित सरकारी भूमि की जांच भी करवाई जा रही है। जांच के बाद अतिक्रमण भूमि को खाली कराया जाएगा। आलोक मेहता ने कहा कि पूरे बिहार में भूमि का एरियल मैपिंग (हवाई सर्वेक्षण) कराया जा रहा है। इससे भूमि विवादों में भी कमी आएगी। जिनकी भूमि है, उनको ही मिलेगी। जिनकी जमीन नहीं है, उनसे खाली कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि जिन गरीबों को बासकीत पर्चा मिला है उन्हें भी सरकार जमीन मुहैया करवाएगी। राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने यहां गांधी स्मारक चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बापू को नमन किया। बिहार में नई सरकार बनने के बाद से सरकार के मंत्री एक्शन मोड़ में आ गए हैं।

Leave a Comment