Tejashwi के एक्शन पर रिएक्शन – NMCH अधीक्षक के निलंबन के फैसले के खिलाफ IMA ने बुलाई आपात बैठक

डेस्क : बिहार की राजधानी के बड़े अस्पताल NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह निलंबित हो गए हैं। गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने NMCH का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां कई तरह की अनियमितताएं पायी, खासकर मरीजों के बेड को लेकर वहां अव्यवस्था थी, डेंगू के मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ ही रखा गया था। यही नहीं कई अन्य मरीजों ने भी व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने भी गहरी नाराजगी प्रकट की थी। डॉ. विनोद के सस्पेंड होने के बाद IMA भड़क गया है और शनिवार को आपात बैठक बुलाई है।

तेजस्वी ने NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए ऑन स्पॉट कई निर्देश भी दिये थे। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी इसपर का कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद कार्य में लापरवाही, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं करने, प्रशासनिक अक्षमता तथा विभागीय निदेशों की अवेहलना करने के कारण NMCH मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *