बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड के बाद Giriraj Singh सड़को पर बिना हेलमेट बुलेट पर नजर आए

बेगूसराय में मंगलवार शाम 2 बाइक पर सवार चार सनकी शूटरों के गिरोह के दुस्साहसिक सीरियल गोलीकांड में 1 मौत और 10 के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूरे बेगूसराय में बंद का आह्वान किया था। बंद में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे थे और पटना पहुंचते ही बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगलराज को जनता का राज बताकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे तो बंद में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुलेट पर सवार हो गये लेकिन बिना हेलमेट के। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि गिरिराज सिंह के अलावा भी किसी कार्यकर्ता या नेता ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं लगाकर रखा है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड में मारे गये चंदन कुमार के शव को कंधा भी दिया। उन्होंने चंदन कुमार के परिजनों को 1 करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग भी की है।

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बेगूसराय की घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन सरकार बनी है तब से कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ गई है। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यही नीतीश कुमार पहले जिसको जंगलराज कहते थे, अब उसे जनता का राज कहने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *