बिहार में नेताओं पे भारी पड़ गए कुलपति , उपमुख्यमंत्री को करवा दिया डेढ़ घंटे तक इंतेज़ार.

डेस्क : बिहार में नेताओं के शाही स्वागत और लेटलतीफी की तो कई कहानियां मशहूर हैं लेकिन, इस बार यहाँ ऐसा कुछ हुआ कि माननीय उपमुख्यमंत्री जी को डेढ़ घंटा तक इंतेज़ार करना पड़ा। बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को उन्हीं के राज्य के एक विश्वविद्यालय के कुलपति ने डेढ़ घँटे तक इंतेज़ार कराया और तब जाके कार्यक्रम चालू हो सका।

क्या है पूरा मामला- दरअसल मोतिहारी के एलएनडि कॉलेज में एक कार्यक्रम में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी , पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति हनुमान प्रसाद पांडेय को शामिल होना था। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और पूर्व कृषि मंत्री तो समय से आ गए लेकिन कुलपति हनुमान प्रसाद पांडेय डेढ़ घंटे की देरी से आए। तब तक उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मंच पर पूर्व कृषि मंत्री के साथ इंतेज़ार करती रही।

नहीं हुआ प्रोटोकॉल का पालन- इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल की जबरदस्त धज्जियां उड़ाई गई। कुलपति कार्यक्रम में आने के बाद मंच पर ना जाके प्राचार्य कक्ष में चले गए और प्राचार्य भी उपमुख्यमंत्री को छोड़ के कुलपति के आवभगत में व्यस्त रहें। बाद में कुलपति और प्राचार्य मंच पे पहुँचे औऱ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस तरह से अपमान पे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने नाराजगी दर्ज कराई है।

Leave a Comment