बिहार में 7वीं के परीक्षा पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश – BJP ने खेला कर दिया..

डेस्क : बिहार के किशनगंज जिले में कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र पर बवाल हो गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा ली गयी परीक्षा में कश्मीर को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया। BJP सीएम नीतीश कुमार पर भड़क गई। BJP प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह आरोप लगाए कि ये सब सीमांचल में ही क्यों हो रहा है। क्या बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानती है।

दरअसल, प्रश्न पत्र में यह सवाल पूछा गया कि इन देशों के लोगों को क्या कहते हैं, जिसमें चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत के साथ कश्मीर का विकल्प इसमें भी दिया गया है। यानी कि प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग एक दूसरा देश बताया गया है। बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में हिंदी स्कूलों में शुक्रवार को बंदी करना और अब 7वीं कक्षा का यह प्रश्नपत्र, जो पूछता है कि नेपाल, चाइना, इंग्लैंड, हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं?

डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया कि प्रश्न ही बताता है कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानती है। इसका सबूत 7वीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह बात डालने का काम कर रहा है कि जिस प्रकार चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल एक देश हैं वैसे ही कश्मीर भी एक राष्ट्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *